फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of Asha Worker's husband in the accident, imposed jam

दुर्घटना में आशा वर्कर के पति की मौत, लगाया जाम

Fri, 25 Jan 2019 12:56 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 25 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Death of Asha Worker's husband in the accident, imposed jam
दुर्घटना में आशा वर्कर के पति की मौत, लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर रसूलपुर चौराहे के पास वाहन के टक्कर से बाइक चला रहे आशा कार्यकर्ता के पति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी आशा कार्यकर्ता संगीता और मंजू घायल हो गईं। उन्हंे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उधर, इसकी जानकारी जब अन्य आशा कार्यकर्ताओं को हुई तो जिला अस्पताल के सामने पहुंचकर जाम लगा दिया। बाइक चालक हेलमेट हुए था।
विज्ञापन


  उधर, जाम की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, कोतवाल रामदवन मौर्य व महिला थाना प्रभारी शीला यादव भी पहुंच गईं। इस दौरान सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को सीएमओ ने समझाया और उनका ज्ञापन लिया। ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। बृहस्पतिवार को महराजगंज से विभागीय कार्यों को करने के बाद धानी ब्लॉक के बलईपार गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता संगीता पति अमरनाथ के साथ बाइक से घर जा रही थी। साथ में बाइक पर मंजू भी सवार हो गईं। तीनों लोग बाइक से महराजगंज शहर से घर के लिए निकले। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। तीनों जैसे ही रसूलपुर चौराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक गिर पड़ी। दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता के पति अमरनाथ की मौत हो गई जबकि आशा कार्यकर्ता संगीता और मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृतक परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed