{"_id":"58d17b334f1c1b8a591a1318","slug":"dead-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवलिया के युवक की मुंबई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरवलिया के युवक की मुंबई में मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी निवासी राजेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेहड़ा बाजार। मुंबई कमाने गए बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी ग्रामसभा के टोला भरवलिया निवासी राजेश पुत्र शिवपूजन (25) स्टोव फटने से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाश्ता तैयार करते समय हादसा हुआ था।
राजेश मुंबई में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 16 मार्च को रेस्टोरेंट में नाश्ता बनाते समय स्टोव फट गया। हादसे में चार लोग झुलस गए थे। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की भोर में राजेश की मौत हो गई। इसकी सूचना घर वालों को मिली तो पत्नी विमला बदहवास हो गई।
बेटी संजना और बड़े भाई दिलीप का रो-रो कर बुरा हाल है। हंसते खेलते परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। पथराई आंखों से परिवार वाले राजेश का शव आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि राजेश की बेटी संजना (4) और 10 माह का बेटा अमन है। शिवपूजन के कुल पांच पुत्रों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। एक की नदी में डूबने से तो दूसरे की सर्प दंश से मौत हो चुकी है। तीसरे राजेश की झुलसने से मौत हो गई।