फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead in mumbai

भरवलिया के युवक की मुंबई में मौत

Wed, 22 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
dead in mumbai
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी निवासी राजेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
लेहड़ा बाजार। मुंबई कमाने गए बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी ग्रामसभा के टोला भरवलिया निवासी राजेश पुत्र शिवपूजन (25) स्टोव फटने से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाश्ता तैयार करते समय हादसा हुआ था।
विज्ञापन


राजेश मुंबई में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 16 मार्च को रेस्टोरेंट में नाश्ता बनाते समय स्टोव फट गया। हादसे में चार लोग झुलस गए थे। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की भोर में राजेश की मौत हो गई।  इसकी सूचना घर वालों को मिली तो पत्नी विमला बदहवास हो गई।
विज्ञापन


बेटी संजना और बड़े भाई दिलीप का रो-रो कर बुरा हाल है। हंसते खेलते परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। पथराई आंखों से परिवार वाले राजेश का शव आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि राजेश की बेटी संजना (4) और 10 माह का बेटा अमन है। शिवपूजन के कुल पांच पुत्रों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। एक की नदी में डूबने से तो दूसरे की सर्प दंश से मौत हो चुकी है। तीसरे राजेश की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed