फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter acid thrower arrested

बेटी पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 21 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। बेटी के ऊपर तेजाब फेंकने के आरोपी पिता को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चार माह पहले हुई थी।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र की करौदा निवासी जाहिदा बीते सात सितंबर में अपने ननिहाल बृजमनगंज आई थी। इसी दिन पिता तौहीद भी वहां पहुंचा।

यहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद तौहिद ने जाहिदा के ऊपर तेजाब फेंक दिया। झुलसी हालत में जाहिदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना को अंजाम देकर तौहीद भाग निकला। इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस उसे तलाश रही थी। बुधवार सुबह एसओ संजय राय अपनी टीम के सदस्य एसआई अवधेश नारायण तिवारी के साथ आरोपी तौहीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसओ द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed