फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Custom caught the nut and cardamom

कस्टम ने सुपारी और इलायची पकड़ी

Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Custom caught the nut and cardamom
छापेमारी दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 विशेष मुखबिर की सूचना पर कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी कस्बे के तीन घरों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सुपारी और इलायची बरामद किया। सोमवार की सुबह कस्टम विभाग के अधिकारियों को मुखबीर ने सूचना दी कि नेपाल से इलायची और सुपारी लाकर तीन घरों में छिपाया गया है। सूचना पर सहायक  आयुक्त मंडल नौतनवां मधुकर आनंद के नेतृत्व में नौतनवां मंडल की कस्टम टीम ठूठीबारी के ठाकुर मंदिर निकट निवासी महेंद्र जायसवाल के घर छापेमारी की। वहा से 7 बोरी इलायची 4 बोरी सुपारी और गौरी शंकर कसौधन के घर से 4 बोरी इलायची और 2 बोरी सुपारी बरामद किया । वहीं सोनू जायसवाल के घर जब जांच टीम पहुंची तो घर का दरवाजा बंद देख जांच टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा सूत्रों की माने तो छापेमारी के हनक के पहले ही उसने तस्करी के सामान को ठिकाने लगा दिया। इस दौरान 11 बोरे में रखा 4 क्विंटल 29 किलोग्राम इलायची जिसकी कीमत एक लाख इकहत्तर हजार 6 सौ रुपये व चार बोरी मे रखा 2 क्विंटल 22 किलोग्राम सुपारी जिसकी  कीमत 33 हजार तीन सौ रुपया बताया गया इस छापेमारी से कस्बे के तस्करों में हड़कंप मच गया। वही लोगों में चर्चा बना रहा की प्रशासन का ऐसे ही हनक रहा तो  कस्बे मे अवैैध रुप से नेपाल भेजने के लिये रखा गया भारी मात्रा मे दाल भी प्रशासन के कब्जे में होगा। वहीं छापेमारी होता देख दाल तस्कर सहमे से दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed