{"_id":"584c50774f1c1b243444b1fb","slug":"compansatory-employment-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामाशीष के आश्रित को नौकरी दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामाशीष के आश्रित को नौकरी दें
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में लाठीचार्ज की घटना पर शिक्षकों में उबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में शिक्षक रामाशीष सिंह की मौत को लेकर शिक्षकों गुस्सा है। तमाम संगठन आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को ज्ञापन दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय आनंदनगर में हुई। दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह ने कहा कि सात दिसंबर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान की गई बर्बर लाठी चार्ज में शिक्षक रामाशीष सिंह इंटर कालेज हाटा की मृत हो गई थी। अभी तक पुलिस पर प्रदेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं किया जो निंदनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतक शिक्षक के पाल्य को अविलंब मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान जिला मंत्री कृष्ण कुमार, संयुक्त मंत्री अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष नंदलाल यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
अशासकीय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों व प्रबुद्धजनों ने शोक सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। अध्यक्ष अशोक राय ने बताया कि शिक्षक रामअशीष सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और उनकी पत्नी को शिक्षक के पद पर नियुक्त किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हजरतगंज लखनऊ के इंसपेक्टर एवं दोषी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की स्वीकृति प्रदान की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, जिलामंत्री विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षा समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिला संयोजक जय प्रकाश गौतम ने बताया कि एससी-एसटी बेसिक शिक्षक आदर्श समिति सरकार की इस बर्बर कार्रवाई से आक्रोशित है।
विज्ञापन
संगठन इस गंभीर घटना की निंदा करता है। उन्होंने शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर धु्रवनरायण, विद्यासागर, अरुण कुमार, राजेश धारिया, मुकेश कुमार, महेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द्र, कृष्णदेव, दिनेश प्रसाद, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो गए है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज में जनपद के घुघली ग्राम सभा के रहने वाले पिपरहिया करजंहा निवासी शिक्षक रामाशीष सिंह की बर्बरता पूर्वक पीट-पीट कर मार डाले और पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने राज्य सरकार से नैतिकता के आधार पर शिक्षक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं सहायता के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।