{"_id":"578935b24f1c1b1b0814085e","slug":"committee-for-trafic-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति सुधारेगी ट्रैफिक व्यवस्था ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समिति सुधारेगी ट्रैफिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
निचलौल थाने में व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ बैठक करते एसपी भारत सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। एसपी भारत सिंह यादव ने थाना परिसर में शुक्रवार को यातायात बैठक की। इस दौरान स्थानीय लोगों की समिति बनाकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।
एसपी ने सबसे पहले क्षेत्र में अमन कायम रखने में सहयोग करने में दोनो समुदाय के लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने यातायात व्यवस्था पर नजर रखने व पुलिस का सहयोग करने के लिए स्थानीय नागरिकों के 15 सदस्यीय टीम गठित करने की बात कही। उन्होंने नगर में वाहनों से आम लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। उपस्थित लोगों के परामर्श पर मुख्य बाजार में सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश रोक लगाने का निर्देश दिया।
नगर के मुख्य चौराहों पर ठेले खोमचे वालों से 24 जुलाई तक अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। नगर में चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने मुख्य बाजार में सशस्त्र आरक्षियों की 24 घंटे पिकेट ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों की अपील पर क्षेत्र के विद्यालयों के आस पास पुलिस की ड्यूटी लगा कर मनचलों पर नजर रखने तथा शोहदों पर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान पूर्व चेयर मैन अरूण कुमार जायसवाल, विश्वनाथ मद्धेशिया, अमरेंद्र मणि पांडेय, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, शमसुद्दीन, जहीर खॉ, शम्भू वर्मा आदि उपस्थित रहे।