{"_id":"58a9eb3e4f1c1bd257d87469","slug":"cleaner-dead-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से जेसीबी खलासी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से जेसीबी खलासी की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
खलासी की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा(महराजगंज)। गोंडा से ट्रेलर पर लाद कर लेहड़ा स्टेशन लाई जा रही जेसीबी मशीन हाईटेंशन तार से छू जाने से खलासी की करंट की चपेट में आने से रविवार को मौत हो गई। जबकि ट्रक में बैठे दो लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। गोंडा से लेहड़ा बाजार के पास रेलवे का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।
उसके लिए जेसीबी मशीन लाई जा रही थी। ट्रेलर फरेंदा से आगे लेहड़ा के पास पहुंच रहा था कि ऊपर गुजर रहे 11000 वोल्ट का तार जेसीबी मशीन में छू गया। इससे पूरे ट्रेलर में करंट आ गया। ट्रेलर में सवार चालक मुकेश और ट्रक के मालिक केके जायसवाल व जेसीबी के मालिक सचिन पैर में जूता पहनने के कारण ट्रेलर से कूद गए और उनकी जान बच गई।
लेकिन ट्रेलर का खलासी सीतापुर के बरनवां का निवासी सुरेंद्र (18) गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रेलर और जेसीबी मालिक तो मौके से फरार हो गए। लेकिन चालक मुकेश ने गंभीर रूप से झुलसे खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गया। वहां चिकित्सक ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। खलासी की मौत के बाद बदहवास चालक को साथी की मौत का विश्वास को निहार रहा था। अस्पताल के फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी ने सूचना पुलिस को दे दी।