फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   caught wine mini factory

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 06 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
caught wine mini factory
घर में शराब की भट्ठी चलाता हुआ - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा(महराजगंज)। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम धानी ढाला पर मिनी नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, खाली शीशियां व रैपर बरामद किया। टीम को देख धंधेबाज फरार हो गए। राइस मिल की आड़ में लंबे समय से शराब की फैक्ट्री चल रही थी।
विज्ञापन

 

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात करीब दस बजे आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद व सदर इंस्पेक्टर जिलाजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि फरेंदा क्षेत्र के धानी ढाला से पश्चिम मनोज मद्धेशिया की पुरानी राइस मिल में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर टीम के साथ छापेमारी की।

विज्ञापन

टीम ने मौके से 450 लीटर स्प्रिट, 60 हजार खाली शीशियां, 500 रैपर, 50 खाली ड्रम बरामद किया। इसके पहले धंधेबाज घरों में ताले बंद कर फरार  हो गए। विभाग ने सारे उपकरणों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शक के आधार पर कुछ लोगों की तलाश आबकारी विभाग कर रही है। टीम में दरोगा यादव, गेंदा सिंह, अरविंद त्रिपाठी, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में भी धानी ढाला के पास से मिनी शराब की फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। हाल ही में चौक पुलिस ने नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed