{"_id":"58a4a5274f1c1bd357d83fb2","slug":"caught-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्कर गिरफ्तार, दस जोड़ी बैल पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्कर गिरफ्तार, दस जोड़ी बैल पकड़े
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
घुघली थाने में पशु तस्करी में पकड़ा गया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरैना। बैरिया में गश्त के दौरान पुलिस ने दस जोड़ी बैल बरामद किया। इनमें तीन बैल की मौत हो गई थी। पशु तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गए।
बुधवार की तड़के 4 बजे पुरैना से निचलौल मार्ग पर ग्राम सभा बैरिया में घुघली थानाध्यक्ष रमाकर यादव हमराही सुनील यादव, जाकिर हुसैन, सुरेश यादव, प्रभाकर सिंह, अभिमन्यु सिंह के साथ निचलौल से आ रहे ट्रक को रोका तो उसमें सवार चार व्यक्ति फरार हो गए। इससे मामला संदिग्ध लगने लगा।
थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने हमराही को भेज ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक की तलाशी ली तो पीछे पूरा भूसा लदा था और उसके पीछे 10 जोड़ी बैल थे। तीन बैलों की मौत हो चुकी थी। बाकी बैलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। काफी पूछताछ के दौरान ड्राइवर रवींद्र चौधरी निवासी धनेवा धनेही टोला मंगलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्राइवर रवींद्र चौधरी ने भागे चार लोगों के बारे में बताया।
उनमें मोहर्रम निवासी डोमन पट्टी थाना खड्डा कुशीनगर, दिनेश व दुर्गा यादव निवासी पीपीगंज तथा महेश थाना हनुमानगंज कुशीनगर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।