फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case registered against Gm

जेएचवी शुगर मिल के महाप्रबंधक पर केस दर्ज

Sun, 17 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
case registered against Gm
Police station - फोटो : ani
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र की जेएचवी शुगर मिल में गन्ना तौल में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के बाद मिल के महाप्रबंधक और कंप्यूटर प्रभारी के खिलाफ ठूठीबारी कोतवाली में धोखाघड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


13 दिसंबर को सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड सिसवा बाजार के अध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी द्वारा जेएचवी शुगर मिल में गन्ना तौल में धांधली की शिकायत की गई। इसके बाद गन्ना विकास विभाग के सचिव राघवेंद्र पाठक द्वारा कृषक अमर निवासी अजहां के गन्ने की तौल की जांच हुई। जांच में तीन कुंतल का अंतर पाया गया। इसकी रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को दी गई। जिसपर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार तेवतिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट में घटतौली पुष्ट हुई, जिसपर जेएचवी शुगर मिल गडौरा के महाप्रबंधक कमाल अख्तर एवं कंप्यूटर प्रभारी राजेश पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा ठूठीबारी कोतवाली में दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि घटतौली को लेकर शासन का रुख सख्त है। घटतौली के आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई पर विचार किया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed