{"_id":"574203cd4f1c1bb515690dcb","slug":"case-file-on-10-robbery-and-other-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती सहित अन्य धाराओं में दस पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती सहित अन्य धाराओं में दस पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 23 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हरा चरगहां में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की सुबह हुए मार-पीट में कोठीभार पुलिस ने दस नामजद और चालीस अज्ञात लोगों पर डकैती, हत्या की नियत से हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी वीना देवी के मुखतारे खास अजीत प्रताप सिंह ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कहा कि ग्राम सभा बड़हरा निवासी प्रवीण आनंद सिंह से मेरा जमीनी विवाद है। शनिवार की सुबह हम बड़हरा चरगहा स्थित अपने खेत पर शंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह, दर्शन चौहान, चौकीदार नरेंद्र के साथ कुछ काम कर रहे थे।
इसी बीच प्रवीण आनंद सिंह, रामकिशुन गुप्ता, राम आसरे कुशवाहा, त्रिवेणी, छोटेलाल, नंदलाल, जितेंद्र, जनार्दन फरहद सहित लगभग चालीस लोग खेत पर पहुंच गए और मेरी ओर से पूर्व में किए गए मुकदमे को उठाने की बात को लेकर लाठी-डंडा और कट्टे से हमला कर दिया। किसी तरह केले के खेत में छुप कर जान बचाई।
विज्ञापन
जाते समय वे लोग बागीचे की सारी लीची तोड़ ले गए । मामले में कोठीभार पुलिस ने हत्या की नियत से हमला, डकैती और बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।