{"_id":"586bf12a4f1c1b0f781599b3","slug":"car-turn-down-doctor-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पलटी, डॉक्टर गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पलटी, डॉक्टर गंभीर
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र में डॅाक्टर की कार पलटी, मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। मंगलवार को शाम चार बजे गोरखपुर से महराजगंज जिला अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे डॉक्टर उमेश मौर्या की कार श्यामदेउरवां पिपरपाती के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। कार को डॉक्टर स्वयं चला रहे थे। जिला संयुक्त अस्पताल में तैनात डॉक्टर उमेश मौर्या फिलहाल ईएमओ (आकस्मिक चिकित्साधिकारी) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह गोरखपुर मोहद्दीपुर के रहने वाले हैं।
डाक्टर उमेश मौर्या मंगलवार को शाम चार बजे गोरखपुर से चल कर महाराजगंज नाइट ड्यूटी करने जा रहे थे अभी वह कार लेकर पिपरपाति और श्यामदेउरवां के बीच में पहुंचे थे कि डाक्टर उमेश मौर्या की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। कार की गति इतनी तेज थी कि हादसे में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। कार में दबे रहने के कारण डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे गांव वालों गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को कार से बाहर निकाला। महराजगंज से गोरखपुर जा रहे एक पत्रकार ने अपनी गाड़ी में बैठाकर उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कार से बाहर निकलवाने के बाद डॉक्टर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। डॉक्टर शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी की गति तेज थी इसलिए अनियंत्रित हो कर पलट गई।