फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Busting of theft incidents, four arrested

चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Busting of theft incidents, four arrested
चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। घुघली क्षेत्र में जनवरी एवं फरवरी माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने चोरी के मामलों में अंतरजनपदीय चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के सामान बिहार और नेपाल में ले जाकर बेचते थे। आरोपियों के पास से तीन इनवर्टर बैटरी, 22 मोबाइल, 13 मोबाइल बैटरी, तीन ईयर फोन, दो डाटा केबल, 17 मोबाइल चार्जर, तीन स्पीकर, दो लैपटॉप, माउस, 300 रुपये नकद, दो आधार कार्ड व 15 नए टी-शर्ट सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि जफरूउद्दीन निवासी सोहसा पट्टी गौसी पट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर, तबरेज आलम निवासी करबला टोला लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, इब्राम सिद्दीकी निवासी सेमरा थाना कुबेरस्थान और गंगा मद्धेशिया निवासी टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भाड़े पर बोलेरो लेकर रात में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के सामान को बिहार व नेपाल ले जाकर बेचते थे। बताया कि 23  जनवरी की रात घुघली कस्बे में एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़ कर लोहे की तिजोरी उठा ले गए थे।  जिसमें रखे सामान को नेपाल में बेच दिया गया है। इसके अलावा 18 और 19 फरवरी को रात में घुघली क्षेत्र में तिवारी चौक व भुवनी में मोबाइल की दुकानों में चोरी की जानकारी दी। इसी तरह 19 और 20 फरवरी को जखीरा चौराहा व 20 और 21 फरवरी को इंदरपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,  31 जनवरी और एक फरवरी को भिटौली बाजार थाना कोतवाली में आभूषण की दुकान में भी चोरी की जानकारी दी।  जिसका सामान नेपाल ले जाकर बेच दिए हैं।  अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान अहिरौली बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर से एक दुकान से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed