फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   booth will be well equiped

बूथों पर व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी

Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
booth will be well equiped
बूथों का जायजा लेते डीएम वीके सिंह और एसपी प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा/कोल्हुई।विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एसपी प्रमोद कुमार सिंह के साथ फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था मुहैया कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ताल्ही, लालपुर, चैनपुर, मैनहवां, सोनाबंदी, नौसागर, परसा बेनी, उदितपुर सहित क्षेत्र के कई बूथों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अतिसंवेदनशील, संवेदनशील, वन्निरेबल बूथ, क्रिटिकल बूथों के बीएलओ, लेखपाल और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। कहा कि आचार संहिता लगने के बाद आगामी विधान चुनाव की तैयारी शुरू हो गई। सभी लोग शांतिपूर्वक मतदान में प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन


अगर कोई मतदाता पर किसी प्रकार का दबाव कोई भी बनाता है तो उसकी सूचना तत्काल दें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। डीएम ने बूथों पर पेयजल, ठहरने, बिजली, फर्निचर आदि इंतजामात का निरीक्षण किया। एसपी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो तो तत्काल सूचना पुलिस को दें। एसडीएम विक्रम सिंह ने भी लेखपाल व बीएलओ को मतदाता सूची व अन्य शिकायतों की जानकारी देने की बात कही। इस दौरान सीओ फरेंदा राजाराम यादव, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, एसओ एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम वीरेंद्र सिंह व एसपी प्रमोद कुमार ने बृजमनगंज ब्लॉक के लालपुर, मैनहवा, सोनबन्दी, बृजमनगंज सहित कई बूथों का निरीक्षण कर को सकुशल चुनाव कराने के लिए मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। स्थानीय लोगों से क्षेत्र में आने वाले समस्याओं की जानकारी ली और अपने कर्मचारियों अधिकारियों को संवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। एसपी ने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों तथा अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश कुमार, थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह, थानाध्यक्ष बृजमनगंज चन्द्रेश यादव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed