फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   beaten to elder brother in front of police

पुलिस की मौजूदगी में बड़े भाई को डंडे से पीटा

Sun, 22 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 22 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
beaten to elder brother in front of police
मार पीट में घायल भगवती गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार। थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गेरमा में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद में पट्टीदारों ने लाठियों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि थाने के सिपाहियों की मौजूदगी में पट्टीदारों ने घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने घायल को पीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गेरमा गांव निवासी तीन सगे भाइयों भगवती गुप्ता, गोबरी व गया गुप्ता के बीच सिंदुरिया मार्ग के नहर पर स्थित पैतृक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भगवती की केवल बेटियां हैं। इसके दोनों भाई जमीन अपने बच्चों के नाम करने के लिए उस पर दबाव बनाते रहते हैं लेकिन, इसके लिए वह तैयार नहीं था। शनिवार को गोबरी व गया ने जमीन पर निर्माण कराना प्रारंभ कर दिया। इसकी जानकारी भगवती ने कोठीभार पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


वहां से दो सिपाही काम रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। पट्टीदार सिपाहियों को देख भड़क गए और पुलिस की मौजूदगी में ही भगवती को लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल भगवती को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की सूचना है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed