{"_id":"56f1a7f94f1c1b8c04f14d3e","slug":"attempted-theft-nkb-cut-in-pnb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में नकब काटकर चोरी का प्रयास किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी में नकब काटकर चोरी का प्रयास किया गया
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
दीवार में लगी नकब।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कोल्हुई मेें पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार की रात नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह घटना की जानकारी होने पर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
कोल्हुई में पंजाब नेशनल बैंक है। सोमवार की रात चोरों ने पहले पीछे दीवार में नकब काटा। इस दौरान नकब काटते समय आगे की दुकान में पहुंच गया। वहां से चोरों ने बैंक के पीछे जंगले में लगे छड़ को काट दिया। इसके बाद चोर अंदर घुस गए।
लाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि लाकर में आठ लाख रुपये कैश था। इस घटना ने कस्बे के पुलिस पेट्रोलिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर अविनाश कुमार का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस के अलावा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बैंक के अधिकारियों का दिशा निर्देश मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। बैंक से कुछ गायब नहीं हुआ है।