फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   assault at police

थाने में एसआई पर हमला किया

Fri, 11 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
assault at police
पुलिस में मचा हड़कंप
फरेंदा। गोरखपुर-सिद्धार्थनगर रूट पर चलने वाले दो बस मालिकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होने पर पुलिस दोनो पक्षो को पकड़ कर थाने ले आई। यहां भी विवाद नहीं थमा इस बीच एक पक्ष ने एसआई पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही सर्किल के सभी थाने के पुलिस कर्मी व अपर पुुलिस अधीक्षक फरेंदा थाने पहुंच गये। 
विज्ञापन


  गोरखपुर-सिद्धार्थनगर रूट पर चलने वाली चौबे ट्रैवेल्स व सिंह वाहिनी के मालिकों व ड्राइवरों के बीच कई दिनो से सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो रहा था। चौबेे ट्रैवेल्स के राजेश कुमार ने थाने में  तहरीर देकर कहा कि वृहस्पतिवार  को दिन में 10.30 बजे ड्राइवर के साथ गाड़ी लेकर सिद्धार्थनगर की तरफ जा रहे थे। फरेंदा क्षेत्र के छितही चौराहे के समीप पहुंचे थे कि पीछे से कार लेकर मरहठा के अमरेश सिंह व त्रिभुवन सिंह ने गाडी को रोकवा कर ड्राइवर से चाभी छीन लिया।
विज्ञापन


पूछने पर दोनो ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पास रखे 3000 रूपये जबरदस्ती छीन लिये। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। राजेश कुमार की तहरीर पर अमरेश सिंह व त्रिभुवन सिंह के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। थाने पर मामले की पूछताछ की जा रही थी। उसी दौरान बस मालिक के एक पक्ष ने थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार पांडेय के पर हमला कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में बवाल की  सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद, फरेंदा एसओ एसके सिंह, पुरंदरपुर एसओ ओपी चौहान, बृजमनगंज एसओ गिरजेश तिवारी और  कोल्हुई पुलिस थाने पहुंच गयी। एएसपी हरिगोविंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी के विरूद्ध कर्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed