{"_id":"56f583d04f1c1b7c01f14f17","slug":"aslha-chock-miscreants-looted-rs-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा सटाकर बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा सटाकर बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मार्ग रोका और लूट लिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी शख्स से बाइक सवारों ने अस्सी हजार रुपये लूट लिए। घटना स्थल सिंदुरिया-पिपरा मार्ग बताया है। पुलिस को वारदात पर संदेह है।
पिपरा कल्याण निवासी अवध बिहारी दुबे बाइक से बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 पर अपने घर जा रहे थे। सिन्दुरिया से कुछ दूरी निकले थे कि पीछे से बाइक सवारों ने ओवर टेक कर रोक लिया। हवाई फायर कर धमकाया। इस दौरान अवध बिहारी बाइक से गिर गए। लुटेरों ने कनपटी पर असलहा सटा दिया। डिकी में रखे 80 हजार लेकर सिन्दुरिया की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस चौकी में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी।
चौकी प्रभारी अंजनी राय का कहना है लूट के मामले में कोई सचाई नजर नहीं आ रही है। अगर गोली चलती तो कोई तो सुनता। कई लोगों से लूट और फायरिंग की पूछताछ की गई पर किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।