फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   arto chamber get locked

एआरटीओ कक्ष में ताला जड़ा

Fri, 15 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
arto chamber get locked
एआरटीओ कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव व उनके समर्थकों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अफसर और कर्मचारियों के समय से आफिस में न बैठने के साथ ही खुलेआम वसूली की शिकायतों से नाराज समाजवादी छात्र सभा का गुस्सा बृहस्पतिवार को एआरटीओ और उनके आफिस के कर्मचारियों के खिलाफ फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ के कमरे में ताला जड़ दिया और चाबी एडीएम को दे दी। 
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे एआरटीओ आफिस पहुंचे तो देखे की एआरटीओ के कक्ष में ताला बंद है और एक दो कर्मचारी ही आए थे। वे 11.30 बजे तक वहीं उनका इंतजार करते रहे लेकिन एआरटीओ नहीं पहुंचे। इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वे अपने साथ ले गए ताला एआरटीओ के कमरे में जड़ दिया और चाबी एडीएम कृपाशंकर पांडेय को सौंप दी। इससे आफिस में अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक कार्य भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


जितेंद्र का कहना है कि एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया कि वाहन चेकिंग के नाम पर भी भारी धनउगाही के लिए लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना पैसे के इस आफिस में कोई कार्य नहीं हो रहा है। रकम न देने पर लोगों को वापस कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि हर महीने से दस से बीस हजार रुपये लेकर रोडवेज से डग्गामार वाहनों को छूट दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार अधिकारियों को सुबह दस से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठना है लेकिन एआरटीओ महीने में एक से दो बार बैठते हैं। धन उगाही के चक्कर में शाम पांच बजे के बाद कर्मचारियों के साथ बैठते हैं। जितेंद्र ने कहा कि 18 जुलाई को मुख्यमंत्री छात्र सभा की मीटिंग लेंगे। उसमें एआरटीओ की करतूतों को बताया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष अभिषेक राय, आशीष जायसवाल, मणिकांत द्विवेदी उर्फ लहरी बाबा, विजय अग्रहरि, पवन यादव, अभिषेक पांडेय आदि कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed