फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   arrangements completed for green up campain

'ग्रीन यूपी' की तैयारियां पूरी

Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
arrangements completed for green up campain
मुख्य वन संरक्षक थामस व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत जिले के 9 ब्लाकों में कुल 81 स्थानों पर सोमवार को पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 628900 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। सुबह दस बजे से पौधरोपण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने यूपी को एक बार फिर हराभरा करने का मन बना लिया है। इसके लिए जिले के उच्चाधिकारियों ने भी होमवर्क पूरा कर लिया है। सरकार इसके लिए मनरेगा मजदूरों से काम लेने की सूची बना ली है। पौधरोपण के लिए जिले में कुल 81 जगह चिह्नित किए गए हैं। जहां पर कुल मिलाकर 434.1 हेक्टअर क्षेत्रफल में 477500 पोधों को लगाया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए जगह चिह्नित कर उसकी सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पौधरोपण तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें चिन्हित जगहों पर पौधरोपण किया जायेगा। बताया कि क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वर्ष प्रदेश भर में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगा कर विश्व रिकार्ड बनाने का निर्णय लिया है। सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पौधरोपण की तैयारियों में जुटा वन विभाग पहले ही लक्ष्य के अनुसार गड्ढे की खुदाई का कार्य पूर्ण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों में जैविक खाद आदि जरूरी पोषक तत्व डाल दिए गए हैं। 11 जुलाई को एक साथ प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे एक दिन में ही लगा कर यूपी सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटी है। अकेले जनपद में 81 जगहों पर 628900 पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


सोहगीबरवां, गोरखपुर वन प्रभाग में लगेंगे पौधे
महराजगंज। पौधरोपण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। डीएफओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मुख्य वन संरक्षक सोहगीबरवां और बलरामपुर के थामस नेड्डी ने कहा कि सोमवार को जिले के 81 स्थलों पर कुल 6.28लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें सोहगीबरवां वन जी प्रभाग में 27 स्थानों पर 151400 पौधे और गोरखपुर वन जीव प्रभाग के 54 स्थानों पर 477500 पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थल पर तीन आडिटर, दो गवाह मौजूद रहेंगे। इसके लिए डीएम ने पौधरोपण समिति का गठन कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुल 7 लाख पौधे उपलब्ध है। जिसमें से बचे पौधे को बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed