{"_id":"57dd959b4f1c1b5e48d48861","slug":"angered-bjp-worker-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक से 1 लाख रुपये की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर के जनता चौक पर बृहस्पतिवार की दोपहर बैंक से पैसा निकालकर वापस लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक को कार में बिठाकर एक लाख की लूट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को थाने पहुंच गए। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर एसओ से नाराजगी जाहिर की।
पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने एसओ रामायण यादव से कहा कि नगर के बीचोंबीच पुलिस बूथ से सटे इतनी बड़ी घटना होती हैं। अपराधियों को दबोचना तो दूर घटना के तीसरे दिन भी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अभी तक केस नहीं दर्ज किया है। जबकि एसओ का कहना था इस घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि अगर पुलिस ने केस दर्ज किया है तो इसकी जानकारी पीड़ित को क्यों नहीं दी गई? पुलिस ने जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बीजेपी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौकेे पर राधेश्याम सिंह, बबलू सिंह, विशाल वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, गोपाल सोनकर, जितेन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लूट मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
नौतनवा। परसामलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशरकी के टोला पंडितपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक वीर बहादुर सिंह से लूट के मामले में पुलिस ने लूट की बजाय धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रिटायर्ड शिक्षक ने तहरीर में कहा है कि 15 सितंबर की दोपहर दो बजे स्टेट बैंक से पैसा निकालकर आ रहे थे। कार पर सवार तीन युवक आए और धोखे से उन्हें कार में बिठाकर उनका हाथ मुंह बांध दिया और उनकी जेब से एक लाख रुपये व सोने की एक अंगूठी निकाल ली। दस किलोमीटर दूर ले जाकर सुंडी घाट पुल पर उतार दिया। रास्ते में वे लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जिसके बाद नौतनवा पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी थाने पर दी। एसओ रामायण यादव का कहना है कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।