{"_id":"58e53d964f1c1b82575b4bd1","slug":"anger-over-comment-on-fb","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से गुस्सा
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर अापत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छात्रों ने तहरीर दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। फेसबुक पर केसरिया रंग को लेकर अश्लील टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फरेंदा क्षेत्र के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांडेय ने 28 मार्च को अपने फेसबुक आईडी पर ‘केसरिया जब लहराएगा, तब होश ठिकाने आएगा’। कविता पोस्ट की।
एक युवक ने केसरिया शब्द पर अश्लील टिप्पणी कर दी। छात्र दीपक साहनी, अमन शर्मा, विनीत, सन्नी रावत, अमन गुप्ता व नवीन सोनकर ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल फरेंदा एसके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया जाएगा।