{"_id":"570ea5a24f1c1bc4654a6ac6","slug":"ambulance-hit-pole-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल से टकराई एंबुलेंस, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली पोल से टकराई एंबुलेंस, छह घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चलाते वक्त ड्राइवर का मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के सिसवा बाजार गोल्डेन बाईपास रोड पर मंगलवार रात एक बजे देवीयापुर से गर्भवती को अस्पताल ला रही 108 नंबर की एंबुलेंस चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलटते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई।
घटना के बाद चालक और ईएमटी मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। एंबुलेंस में मौजूद प्रसूता सहित पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। एम्बुलेंस में मौजूद लोगों में से एक ने 108 पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार रात 12 बजे खेसरारी के देवीयापुर टोले से अशोक यादव की पत्नी प्रतिमा यादव को लेने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकली। वहां से चालक विजेंद्र कुशवाहा ने गर्भवती प्रतिमा (30), सास ज्ञानती देवी(60), मां दुर्गावती देवी (50), चाची ऊषा देवी(60), बेटा अनुराग यादव(06) और आशा सुभावती देवी(32) को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने लगा।
विज्ञापन
सिसवा कस्बे में जैसे ही गोल्डेन बाईपास रोड पर पहुंचा तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया और वो बात करने लगा। इसी बीच अचानक सामने से ट्रैक्टर दिखाई दिया। फोन पर बात करने में लगा चालक सामने अचानक ट्रैक्टर देखकर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे एम्बुलेंस सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर बिजली के पोल से जा टकराई।
संयोग रहा कि उस समय बिजली नहीं थी। पोल पर 11000 वोल्ट का तार दौड़ रहा था, ऐसे में यदी सप्लाई चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके से चालक व ईएमटी गाड़ी को छोड़ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने आशा सुभावती, दुर्गावती, ज्ञानती, ऊषा व अनुराग की स्थित बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बताया कि गर्भवती की स्थिति ठीक है तथा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।