फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Agra Lab examine the remains

अवशेषों की जांच आगरा लैब में होगी

Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
mahrajgang 
mahrajgang  Updated Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Agra Lab  examine the remains
‌स्क्रैप धमाके के कारणों की जांच के लिए आगरा और लखनऊ की प्रयोगशालाओं की मदद ली जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के ठूठीबारी में हुए स्क्रैप धमाके के कारणों की जांच के लिए आगरा और लखनऊ  की प्रयोगशालाओं की मदद ली जाएगी। स्क्रैप के अवशेष आगरा की फॉरेंसिक लैब और मृतकों की त्वचा का सैंपल लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विस्फोट का कारण कंप्रेशर था या कुछ और। 
विज्ञापन


ठूठीबारी का केवटान टोला बृहस्पतिवार दोपहर धमाके से गूंज उठा था। शुरूआती जानकारी में स्क्रैप से छांटी गई गोलाकार वस्तु को छैनी-हथौड़े से काटते समय हुए तेज धमाके में बिकाऊ और उसके पांच साल के भतीजे अमन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पहले ही विस्फोट की बात को खारिज कर चुका है। फिर भी धमाके के कारणों को जानने के लिए बिकाऊ और उसके भतीजे की त्वचा के सैंपल को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहीं साथ ही विस्फोट के दौरान मिले अवशेष   की जांच आगरा की फॉरेंसिक लैब में कराई जाएगी। दोनों रिपोर्ट के आने के बाद ही विस्फोट के कारणों के बारे में पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह ने बताया कि ठूठीबारी विस्फोट के लिए एएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। त्वचा के सैंपल लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला और विस्फोट के अवशेष आगरा की फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद विस्फोट के कारणों के बारे में पता चलेगा। मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed