{"_id":"58f26dd94f1c1ba70acf50cb","slug":"agitation-at-excize-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
आबकारी कार्यालय पर इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने शराब की दुकान न खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। इंदिरा नगर वार्ड के लोगों ने आवादी के बीच से देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को आबकारी अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रर्दशन कर गुस्से का इजहार किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलना उचित नहीं है। देर तक प्रदर्शन के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आबादी के बीच से दुकान को हटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ।
लोगों ने कहा कि बीस दिन पहले मुहल्ले में देसी शराब की दुकान लगाई गई। इसे लेकर वार्ड के लोगों ने विरोध भी किया था। और साथ ही पत्र देकर प्रशासन को अवगत कराया गया। उस वक्त भी आश्वासन देकर खामोश करा दिया गया। लेकिन आज तक यह दुकान नहीं हटाई गई।
अधिकारी लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। वार्ड में दो स्कूल भी हैं, जो इस दुुकान के करीब है। इस दुकान के करीब से होकर जाने वाले रास्ते से वार्ड की महिलाएं आती जाती है। उन्हें दिक्कत होती है। केएम अग्रवाल, मिश्री लाल, संजय कुमार, सत्येंद्र, सुनील पटेल, प्रमोद चंद्र, बेचू प्रसाद, श्याम नारायन, बृजभूषण, धर्मेंद्र, जगलाल आदि मौजूद रहे।