{"_id":"578690194f1c1b7d5f13d649","slug":"agitation-against-power-cut-in-nautanawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में नौतनवा बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कटौती के विरोध में नौतनवा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा में बिजली कटौती के विरोध में दुकाने बंद रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर में बेहिसाब बिजली कटौती और धरना दे रहे लोगों पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर बुधवार को नगर की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारियों ने सुबह करीब दस बजे जनता चौक से जुलूस निकाला। नगर के हनुमान चौक, जायसवाल मुहल्ला, अस्पताल चौराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए जुलूस बिजली दफ्तर पहुंचा। बिजली दफ्तर पर जनसभा की गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि सरकार अखबारों में विज्ञापनों के माध्यम से 16 से 22 घंटे बिजली देने की बात कह रही है। तहसील क्षेत्र होने के नाते नगर को 16 घंटे बिजली देने का सरकार का निर्देश है। लेकिन मौजूदा समय में नगर में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जन समस्याओं को लेकर शांति ढंग से अगर कोई अपना विरोध प्रदर्शन करता है तो पुलिस और प्रशासन को लोग उस आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जनसभा को अभिषेक जोशी, व्यापार मंडल संरक्षक सरदार सहंेद्र सिंह, महामंत्री कमलेश अग्रवाल, ओमप्रकाश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान महताब अहमद, रामरूप जायसवाल, विवेक चोखानी, राजा ठाकुर सोनी, रामानुज मौर्या, इस्तयाक अहमद, नीरज गुप्ता, आकाश वर्मा रहे। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीओ गोपीनाथ सोनी की अगुवाई में नौतनवां, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी, कोल्हुई, बृजमनगंज, पुरन्दरपुर थाने की पुलिस सहित पीएसी तैनात की गई थी।