फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agitation against pak

पाक का पुतला जलाया

Fri, 14 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 14 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
agitation against pak
नगर के सक्सेना चौराहे पर पूर्व सैनिक परिषद के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने नगर के सक्सेना चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जाधव को फांसी दिया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


 पूर्व सैनिक परिषद के उपाध्यक्ष मजीबुल्लाह सिद्दकी ने कहा कि  पाकिस्तान की ओर से पूर्व सैनिक कुलभूषण जाधव को फांसी को सजा सुनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। भारत सरकार इस बात की जांच करे कि आखिर किस आधार पर फांसी की सजा दी गई है।  संगठन मंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि कूलभूषण जाधव को फांसी दिया जाना बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन


पूर्व नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाये जाने को लेकर प्रति भारत सरकार मांग करे कि जाधव को फांसी न दी जाए। जिससे पूर्व सैनिक की जिदंगी बच सके। इस दौरान गौरीशंकर गुप्ता, कैलाशनाथ गुप्ता, पोस्ट मास्टर जगदीश प्रसाद चौरसिया, सूबेदार जयराम तिवारी, सूबेदार वीरेंद्र पासवान, रमाशंकर यादव, वीरेंद्र सिंह, एसएन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed