फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agitation against centre opperator

केंद्र संचालक के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
agitation against centre opperator
नौतनवां में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां। सिलाई सिखाने और सिलाई मशीन देने के नाम पर संस्था बनाकर लाखों की वसूली करने वाले रैकेट के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर की विभिन्न वार्डो की चार दर्जन से अधिक लड़कियों व महिलाओं ने पैसे वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू खान के नेतृत्व में थाने में तहरीर देकर संस्था के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिलाओं का कहना है कि गांधी नगर निवासी कमरजहां उर्फ चंदा व उसके पति यूसुफ खान ने संस्था बनाकर सिलाई सिखाने के लिए प्रवेश शुल्क तीन सौ रुपये और सिलाई मशीन देने के नाम सात सौ सत्तर रुपये वसूल किया। संस्था फर्जी होने की जानकारी हुई और वे एकजुट होन लगे।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही संस्था चला रहे पति पत्नी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। मोबाइल फोन से संपर्क कर जब पैसे वापस करने की बात कही गई तो उन लोगों ने पैसे वापस देने से मना कर दिया और देख लेने की धमकी भी दी। महिलाओं का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी बड़े रैकेट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed