{"_id":"5888f4ac4f1c1b3e0fcf4b3a","slug":"agencies-are-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, गहन जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, गहन जांच
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
sirmaur police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/सोनौली। गणतंत्र दिवस पर भारत नेपाल सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की खुफिया रिपोर्ट पर सरकार ने सीमा पर हाईअलर्ट जारी कर दिया है। इसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल से आने वाले लोगों व वाहनों की डाग स्क्वाड, मेेटल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है।
किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके फोटो तथा नाम पते एक रजिस्टर में दर्ज कर उनके आईडी प्रूफ की भी गहनता से जांच की जा रही है। मंगलवार नौतनवां एसएसबी कैंप कार्यालय पर हुई भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद एसएसबी ने सीमा पर 28 जनवरी तक ऑपरेशन अलर्ट जारी कर रखा है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से नो मेंस लेंड के करीब गश्त कर रही हैं।
सरहद की सभी पगडंडियों पर कड़ा पहरा है। खुफिया विभाग के अनुसार, नेपाल में भारत विरोधी कई संगठन जैसे लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन व सिमी समेत कई आतंकी संगठन साझा प्लान के तहत नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया विभाग ने सीमा पर नजर टिका दी है। सरहद पर पल-पल की गतिविधि की रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा छपवा संपतिहा और कोल्हुई थानों के बीच राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों और वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। इस संबंध में एसएसबी कमांडेंट शिव दयाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी किया गया है। हमारी छह बटालियन हर नाके पर गश्ती और चेकिंग अभियान तेज कर दी है। सीमा पार से आने वाले यात्रियों, देशी-विदेशी पर्यटकों से पूछताछ के साथ उनकी कड़ी तलाशी ली जा रही है।