{"_id":"bf8d044e95ed2015531a0964b5bc01b0","slug":"after-casting-his-vote-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने के बाद गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट डालने के बाद गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा/रतनपुर। कोहड़वल के टोला करमहवा में मारपीट में घायल हड़बड़ शुक्ल के मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान नारद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर रतनपुर ब्लॉक परिसर से एमएलसी चुनाव में मतदान कर वापस लौट रहे थे।
मुख्य आरोपी नारद यादव पुलिस को झांसा देकर बृहस्पतिवार दोपहर एमएलसी के चुनाव में मतदान करने पहुंचे। रतनपुर ब्लॉक परिसर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर ब्लॉक परिसर में घुस गए। मतदान करने केे बाद मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।
जिसके बाद मुख्य गेट पर मौजूद पुलिस ने दबोचा लिया। गिरफ्तारी के बाद नारद को नौतनवा थाने ले जाया गया। एसओ रामायण यादव के मुताबिक मुख्य आरोपी नारद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अभी 10 आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में गैर इरादतन हत्या के कुल 13 आरोपी हैं। जिसमें से दो आरोपी अंकित तिवारी एवं सुरेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।