फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   administration active in anthem case

राष्ट्रगान मामले में प्रशासन सक्रिय

Wed, 21 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
administration active in anthem case
कालेज प्रशासन व छात्रों से पूछताछ करते डीआईओएस। - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना के आजाद नगर बभनी स्थित इकरा इंटर कॉलेज में राष्ट्रगान को रोककर शिक्षक को घंटों बंधक बनाने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। जल्द कार्रवाई को लेकर योगी के अल्टीमेटम को लेकर मामला और तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर जहां पुलिस टीम ने सोमवार को छात्रों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। मंगलवार को डीआईओएस ने भी छात्रों का बयान लिया। जबकि घटना के बाद से ही शिक्षक व उनका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है।
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया निवासी शिक्षक भरत शरण राय ने शनिवार को अधिकारियों को पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह 12 सितंबर को प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान करा रहे थे। कॉलेज के प्रबंधक मौलाना अब्दुल वाजिद फैजी व प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ अंसारी तथा प्रबंधक के बेटे एहतेशाम इलाही ने राष्ट्रगान रोकवा दिया। विरोध करने पर तीनों ने उनको एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


मामला तब और तूल पकड़ लिया जब गोरखपुर सांसद योगी आदित्य नाथ ने डीएम को पत्र भेजकर शिक्षक के जानमाल की सुरक्षा व विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जांच कराते हुए जल्द कार्रवाई के साथ ही जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कालेज पहुंच कर छात्रों से बयान लिया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उनका पूरा परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। कालेज में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्हीं के गांव के महेंद्र यादव को भी इसी विद्यालय से प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान कराने के वजह से ही निष्कासित कर दिया गया था।                                       
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ कोल्हुई विनोद राव ने बताया कि मामला गंभीर है। उपनिरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम जांच शुरू कर दी है। छात्रों व पीड़ित से बयान लिया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक काली चरण भारती ने बताया कि राष्ट्रगान का विरोध करना व शिक्षक को बंधक बनाना राष्ट्रद्रोह जैसा है। उन्होंने स्वयं मंगलवार को मौके पर छात्रों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज कराए है। बताया कि आरोप तय होने के बाद मान्यता के प्रत्याहरण के लिए संस्तुति की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed