फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   action against local wine

आबकारी विभाग ने शराब की भट्ठियां तोड़ीं

Thu, 12 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 12 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
action against local wine
शिवसहायपुर में गन्ने के खेत में कच्ची शराब को नष्ट करती आबकारी टीम। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। विधान सभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने फरेंदा के कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद कर छह धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद की टीम ने फरेंदा क्षेत्र के गुदरीपुर, बृजमनगंज के रेहरवां व कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिवसहायपुर में छापेमारी की। 
विज्ञापन


इस दौरान गुदरीपुर निवासी अनिल कुमार के पास से 20 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन बरामद की गई। रेहरवां से सबल के पास से 10 लीटर, गुड्डू के पास से 5 लीटर और शिवसहायपुर से राजमती देवी के पास से 10 लीटर, तौलेश्वर के पास से 5 लीटर और शदीक के पास से 7 लीटर कच्ची शराब तथा एक क्विंटल लहन बरामद कर कच्ची शराब की करीब एक दर्जन भट्ठियां को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि सभी धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ मुहिम चलाई की जा रही है। टीम में दरोगा यादव, गेना सिंह, अरविंद त्रिपाठी, बृजगोपाल, इस्लाम खां, ओमप्रकाश यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed