{"_id":"5c67129bbdec22736e4eccb6","slug":"a-man-s-body-found-in-the-roadside-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
Sat, 16 Feb 2019 12:57 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर मोहम्मदपुर के पास शुक्रवार की सुबह गड्ढे में एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों के मुताबिक श्यामदेउरवा क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी ध्रुप नारायण उर्फ भूअर (30) गोरखपुर में वेटर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह घर से निकले और देर रात तक नहीं लौटे। परिजन यह समझ रहे थे कि वह गोरखपुर काम करने चले गए होंगे लेकिन शुक्रवार की सुबह उनका शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। उनके चेहरे पर खून लगा था तथा गर्दन पर चोट के निशान दिखे। पुलिस के अनुसार उन्हें किसी वाहन से टक्कर लग गई होगी, जिससे वह गड्ढे में गिर गए होंगे। रात होने की वजह से किसी की नजर नहीं पड़ी और गड्ढे में युवक ने दम तोड़ दिया। सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्हंोने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।