फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A kidnapped kid in Nepal, from Delhi

नेपाल में मिला दिल्ली से अगवा बच्चा

Thu, 19 Jul 2018 12:29 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
A kidnapped kid in Nepal, from Delhi
नेपाल में मिला दिल्ली से अगवा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। तीन माह पूर्व दिल्ली के केशवपुरम से अगवा बच्चा नेपाल में मिला है। नेपाल, दिल्ली और महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बच्चे के अगवा करने वाले नेपाली दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। दंपती के खिलाफ नेपाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बच्चे को लेकर दिल्ली पुलिस वापस लौट गई है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नौतनवा डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को नेपाल के रूपनदेही के दुबोलिया निवासी सोनू अपनी पत्नी सोनम के साथ दिल्ली के केशवपुरम में रहता था। वहां वह एक फैक्ट्री में काम करता था। उसे बेटा नहीं था। उसी फैक्ट्री में बिहार के समस्तीपुर निवासी अफसाना भी काम करती थी। उसका बेटा मोहम्मद अली चार साल का है। सोनू और सोनम 5 अप्रैल को बच्चे को बहला फुसलाकर नेपाल लेकर चले आए। गांव में उन्होंने लोगों को बताया कि यह उनका बेटा है और इसका जन्म दिल्ली में ही हुआ था। सोनू 10 साल से दिल्ली में था। ऐसे में लोगों ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया।  उधर, अफसाना ने दिल्ली पुलिस को बेटे के लापता होने की तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के आधार पर दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम सोनौली पहुंची और महराजगंज के साथ ही नेपाल पुलिस से संपर्क किया। मंगलवार रात 11 बजे सोनू के साले उमेश के साथ सोनौली से गिरफ्तार कर लिया गया। वह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी का रहने वाला है। तस्वीर दिखाने पर उसने सोनू और सोनम की बहनोई और बहन बताया। उससे पूछताछ के बाद दिल्ली और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने रात तीन बजे सोनू के घर दबिश दी और बच्चे को बरामद कर लिया। सोनू और सोनम को गिरफ्तार कर भैरहवा पुलिस कार्यालय लाया गया। पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसे एक बेटी है। कोई बेटा नहीं है। साथ ही डॉक्टरों ने बताया है कि वह फिर मां नहीं बन सकती। इसीलिए वह दिल्ली से अफसाना के बच्चे को लेकर भाग आई थी। दिल्ली से आने के बाद पहले वह अपने मायके कप्तानगंज गई और फिर वहां से रिश्ते के भाई उमेश कर घर पहुंची। कुछ दिन वहां रहने के बाद नेपाल अपने घर पहुंची। उन लोगों ने बच्चे का नाम सुमित रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed