फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश
durga

विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। बीती रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नटवा टोला गडेरिया में एक महीने पहले मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। विरोध में गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। इसकी जानकारी थाने पर हुई तो गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई। पुलिस प्रशासन के मुताबिक गांव में स्थिति समान्य है।
सोमवार को सुबह इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां ज्ञानेंद्र कुमार राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार तहसीलदार सदर रत्नाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह से समझा बुझा कर शांत कराया। इस मामले में नटवा टोला गडेरिया निवासी शेषनाथ शर्मा के तहरीर पर गांव के ही चार लोग मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुकेश और राजेन्दर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यम मिश्रा ने बताया कि गांव के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। अगर कोई कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed