फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चन्द्रशेखर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिसिया तंत्र फेल: अखिलेश

चन्द्रशेखर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिसिया तंत्र फेल: अखिलेश

Sun, 03 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चन्द्रशेखर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिसिया तंत्र फेल: अखिलेश
सिसवा बाजार। कस्बे के जैनी छपरा निवासी किराना व्यवसायी स्व. चंद्रशेखर के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे सपा के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर की हत्या के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हत्यारों व षड्यंत्रकारियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधी बेलगाम होकर बेखौफ घूम कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की शिथिलता से कोठीभार थानाक्षेत्र में विगत तीन महीने के भीतर गैस एजेंसी संचालक अमित कुमार व चंद्रशेखर मद्धेशिया सहित दो-दो हत्याएं हो चुकी हैं। लेकिन अब तक इन हत्याकांडों का खुलासा करने में पुलिस तंत्र पूरी तरह से फेल है। चंद्रशेखर हत्या कांड में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर नगर के व्यापारियों व नौजवानों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ूंगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पशुपति नाथ गुप्ता, भोरिक यादव, राजेश सिंह, रोशन मद्धेशिया, प्रमोद शर्मा, मुर्तुजा हुसैन, छवि यादव, अरविंद जायसवाल गोरख, सत्यम सिंह, कन्हैया मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed