{"_id":"5995ea5a4f1c1b342d8b4582","slug":"91502997082-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। स्थानीय कोतवाली के डंडा हेड के पास एसएसबी की गश्ती टीम ने एक युवक से स्मैक बरामद कर उससे पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार देर शाम एसएसबी डंडा हेड की टीम पगडंडी पर गश्त कर रही थी। उसी समय एक युवक भारत से नेपाल जा रहा था। जांच में उसकी जेब से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहचान बुटवल के राजेदेवाली के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
खाते से 14 हजार रुपये उड़ाए
ठूठीबारी। हैकरों ने युवक के बैंक खाते से चौदह हजार रुपये की टिकट बुकिंग करा दी। इसकी जानकारी खाता धारक को हुई तो उसके होश उड़ गए। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कडजा निवासी फुलबदन गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी का खाता धारक है। बुधवार दोपहर फुलबदन गुप्ता बैंक पहुंचे। बैलेंस इंक्वायरी मेें खाते में चौदह हजार रुपये गायब मिले। जांच में पता चला कि उनके खाते से चेन्नई से दो-दो हजार के सात टिकट बुक किए गए हैं।
दरवाजे से बाइक चोरी
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी के प्रदीप की बीती रात बाइक घर से ही चोरी हो गई। सुबह जगे तो बरामदे में बाइक नहीं मिली। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर रामपाल यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।