{"_id":"5c2a702bbdec2256e43d294a","slug":"81546285099-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्रा से शिक्षक ने किया छेडछाड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में छात्रा से शिक्षक ने किया छेडछाड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का आरोप, गुरुजी ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को 11वीं की छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ की सूचना पर स्कूल पहुंचे छात्रा के चाचा से मारपीट करने का भी आरोप है।
छात्रा ने पुलिस को बताया है कि सोमवार को वह स्कूल में थी। मध्यान्तर से कुछ पहले एक शिक्षक उसके पास आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने में उन्होंने धमकी दी और घरवालों से कुछ भी न बताने को कहा। छात्रा ने कहा कि गुरुजी उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर हर बार कम नंबर देने की धमकी देते। सोमवार को छेड़छाड़ से आहत छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के चाचा स्कूल पहुंचे, लेकिन उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। आरोप के अनुसार उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया। इस बात की सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही कोठीभार, चौक और निचलौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब आरोपी शिक्षक को थाने ले जाने लगी तो गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश की। उधर, आरोपी शिक्षक ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि छात्रा उसे क्यों फंसा रही है यह बात उसकी समझ से परे है। थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो, मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रधानाचार्य एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। स्कूल में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आयेगा उसके अनुसार प्रबंधक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।