फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रक के टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक अन्य घायल

ट्रक के टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक अन्य घायल

Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक अन्य घायल
ट्रक के टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक अन्य घायल
विज्ञापन

सगे भाई बाइक से जा रहे थे खसरा का इलाज कराने
अमर उजाला ब्यूरो
पुरैना/घुघली। घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया मोड़ पर बुधवार को सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक का छोटा भाई घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

कुशीनगर जिले के कुर्मीपट्टी निवासी पवन निषाद (20) अपने भाई ऋषिकेश (16) को बाइक पर बैठाकर बुधवार की सुबह खसरा का इलाज कराने के लिए गोपाला जा रहे थे। रास्ते में घुघली से तीन किमी दूर भरवलिया मोड़ पर घुघली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी घुघली ले जाया गया। जहां पवन निषाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई ऋषिकेश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed