{"_id":"5a7c95744f1c1bff388b71c5","slug":"81518114164-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनने के बहाने रुपये लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिनने के बहाने रुपये लेकर उचक्का फरार
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
note
विज्ञापन
मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिंदुरिया स्थित पूर्वांचल बैंक में महिला से रूपये लेकर उचक्कर फरार हो गया। महिला ने रुपया निकाला और उसे गिनने के लिए पास में मौजूद एक शख्स को दे दिया। वह रुपये गिनते हुए धीर से खिसक लिया। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग ढूंढने लगे।
सदर कोतवाली के ग्राम सभा परसा चक गोबरही निवासी सरीफुन निशा ने बृहस्पतिवार को सिंदुरिया स्थित पूर्वांचल बैंक में बीस हजार रुपये निकाला। इसके बाद बैंक परिसर में पहले से बैठे व्यक्ति से महिला ने रुपया गिनने को कहा। महिला के मुताबिक उसने सौ सौ के रुपये उससे गिनने को कहा। दो-दो हजार के नोट अपने पास रख लिया। महिला ने कहा कि वह व्यक्ति रुपये गिन रहा और पीछे अपने झोले को देखने के लिए मूड़ी तभी वह तेजी से फरार हो गया। रूपया गिनवाया तो 12 हजार उसके पास था। शेष आठ हजार रूपया वह लेकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज सिंदुरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।