{"_id":"5cd86734bdec22073d7994f2","slug":"71557686068-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 शीशी नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवान ने रविवार सुबह बॉर्डर के पीलर संख्या 501/6 के पास से 450 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। एक आरोपी को बाइक तथा एक अदद साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने आबकारी एक्ट में चालान कर न्यायालय भेज दिया। एसएसबी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि गांव मटरा धमउर के निकट पिलर संख्या 501/6 के पास पगडंडी रास्ते पर गस्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल व साइकिल से बोरी में समान भरकर नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में आते दिखे। संदिग्ध होने पर व्यक्तिओ को जवानों ने रोका तो कुछ लोग समान छोड़कर नेपाली सीमा क्षेत्र की ओर भागने में सफल रहे। लेकिन एक आरोपी को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमे से 450 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण चौहान निवासी अरदौना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।