फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पत्नी से गुस्साया पति, कीटनाशक पी कर दे दिया जान

पत्नी से गुस्साया पति, कीटनाशक पी कर दे दिया जान

Mon, 13 May 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से गुस्साया पति, कीटनाशक पी कर दे दिया जान
पत्नी से गुस्साया पति, कीटनाशक पीकर दी जान
विज्ञापन

पत्नी की हरकत से तंग आकर उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा। जंगल बड़हरा गांव में पत्नी से नाराज पति से कीटनाशक पी ली। इससे उसकी हालत खराब हो गई। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के बीच विवाद का कारण बताया जा रहा है कि पत्नी की हरकत ठीक नहीं थी। पति ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उस पर असर नहीं पड़ रहा था।

जंगल बड़हरा गांव के 48 वर्षीय राजमन मौर्य ने पत्नी से नाराज होकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन आननफानन में उसे इलाज के लिए पनियरा ले गए। चौरी चौराहे के पास उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि राजमन और पत्नी उर्मिला के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि पत्नी की हरकत ठीक नहीं थी। इससे दोनों के बीच हमेशा कहासुनी होती थी। वह पत्नी का बनाया भोजन नहीं करता था। शनिवार रात करीब 10 बजे राजमन नशे में घर पहुंचा। पत्नी और उसके बीच खूब कहासुनी हुई। इससे आहत होकर राजमन मौर्य ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। पनियरा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed