{"_id":"5bcccb5dbdec2269935780a6","slug":"61540148061-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ के साथ दो नेपाली नागरिक जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादक पदार्थ के साथ दो नेपाली नागरिक जेल भेजे गए
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन व प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
सोनौली। पुलिस ने दो अलग - अलग स्थानों से जांच के दौरान दो नेपाली नागरिकों के पास हेरोइन और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया है।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय साथियों के साथ गश्त पर थे। इस बीच सरहद के निकट श्यामकाट बागीचे के पास एक युवक दिखाई दिया। उसे रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी जेब से 22 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा सुबह सरहद के निकट एसआई रविंद्र सिह कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों युवक सूरज श्रेष्ठ निवासी वार्ड नंबर 12 नारंग घाट नवलपरासी एवं विजय निवासी शायंजा नेपाल को एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।