{"_id":"589b685e4f1c1be717379467","slug":"6-injured-in-rampage-in-farenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
भैया फरेंदा में मारपीट के बाद लोगों को शांत कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। भैया फरेंदा चौराहे पर पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेंफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा चौराहे पर शंकर शरन लाल श्रीवास्तव की जमीन को लीलाछापर निवासी जैसमुहम्मद ने काफी दिन पहले जमीन खरीदी थी। उसके बगल में उदितपुर के पूर्व प्रधान शिववचन जायसवाल भी उन्हीं से जमीन खरीद कर मकान बना कर रहते हैं। शिववचन जायसवाल और जैस मुहम्मद के बीच जमीन खरीदने व कब्जा करने की बात को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा है।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे भैया फरेंदा भाजपा नेता से बात करते समय दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पूर्व प्रधान शिववचन जायसवाल (50), राकेश जायसवाल (25) और दूूसरे पक्ष से निजामुद्दीन (30), सिराजुददीन (21), मैनुददीन (25) और ताजुद्दीन पुत्रगण जैस मुहम्मद को चोटें आईं। मारपीट की सूचना किसी ने 100 नंबर पर दे दी। क्षेत्राधिकारी राजाराम यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई। चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ राजाराम यादव ने बताया कि शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दिया गया है। किसी भी प्रकार उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंचे कांग्रेसी व भाजपा नेता ः फरेंदा। भैया फरेेंदा में दो पक्षो के मारपीट की सूचना पर कांग्रेसी नेता डॉ अजय सिंह चौधरी के साथ काफी संख्या में मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उन्होने कहा कि जमीन विवाद में हुई मारपीट में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होना चाहिए। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा के नेता भी काफी संख्या में पहुंच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।