{"_id":"5cc4aacabdec22075434578a","slug":"51556392650-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर दो जिलों की पुलिस रही हलकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण की सूचना पर दो जिलों की पुलिस रही हलकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण की सूचना पर दो जिलों की पुलिस रही हलकान
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कुशीनगर और महराजगंज की पुलिस पूरे दिन हलकान रही। कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पनियहवा पुल के पास से एक युवक की दिन दहाड़े अपहरण की सूचना सभी थानों सहित जनपद महराजगंज को दी गई। लोगों के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बीजापार के असमन छपरा टोला निवासी मुकेश कुमार के साथ उसके चार अन्य साथी शनिवार को बोलेरो से बिहार स्थित मदनपुर देवी स्थान पर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वापसी करते समय सभी युवक पनियहवा पुल के पास गाड़ी खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार हनुमानगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बोधी छपरा निवासी संजीत यादव की मोटरसाइकिल से सिसवा निवासी एक युवक की टक्कर हो गई जिसमें मुकेश का दोनों पैर टूट गया। इसके बाद मुकेश के अन्य साथियों और संजीत यादव में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मुकेश के साथियों ने घायल मुकेश को गाड़ी में लिटाया और साथ ही संजीत को इलाज कराने के लिए गाड़ी में जबरन बैैैठाकर सिसवा रवाना हो गए। इस घटना को देख अगल-बगल खेतों में काम कर रहे किसानों ने सूचना संजीत के घर वालों को दी। इसके बाद उन्होंने डायल 100 सहित हनुमानगंज थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद अपहरण की सूचना वायरलेस सेट से कुशीनगर जनपद के सभी थानों सहित जनपद महराजगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रसारित की गई। इसके बाद हनुमानगंज थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद चौधरी अपने दलबल के साथ संजीत की तलाश में सिसवा कस्बे में पहुंचे। इधर सिसवा चौकी प्रभारी महेंद्र यादव को कोतवाली महराजगंज अंतर्गत आने वाले पकड़ी पुलिस चौकी से सूचना मिली कि उक्त बोलेरो रोकी गई है। जिसमें घायल युवक को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, और कुशीनगर जनपद के बोधी छपरा निवासी संजीत यादव को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बीजापार के असमन छपरा में बैठाया गया है। इसके बाद तत्काल चौकी प्रभारी महेंद्र यादव हमराहियों संग असमन छपरा पहुंच संजीत को अपने साथ सिसवा चौकी ले आए और थानाध्यक्ष कोठीभार सर्वेश सिंह की मौजूदगी में संजीत यादव को हनुमानगंज थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा को सौंप दिया। इस संदर्भ में सिसवा चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि संजीत की मोटरसाइकिल की टक्कर से मुकेश का पैर टूट गया था। जिसके बाद साथ गए युवकों ने संजीत को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा कर इलाज के लिए सिसवा तक ले आए थे।