फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4arrested with drugs

डेढ़ किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 26 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
4arrested with drugs
drugs
सोनौली(ब्यूरो)। पुलिस ने ड्रग का धंधा करने वाले गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए धंधेबाज इसे नेपाल के युवाओं को बेचते थे। बुधवार दोपहर सोनौली चौकी प्रभारी राज प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग हेरोइन लेकर आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर में डेरा जमा लिया।
विज्ञापन


करीब एक बजे एक कार मेन रोड से सरहद के कैलाश नगर गांव की तरफ मुड़ी। उसे गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक पुलिस टीम देख गाड़ी भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर फरेनिया गांव के पास पकड़ लिया और वाहन की जांच की तो एक बैग से एक किलो पांच सौ दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली लायी। कोतवाल तेज प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि एक कार से 1.510 किलोग्राम हेरोइन के साथ संगीता देवी उफ़ॱर काली, महेश लोध निवासी कैलाश नगर, मोहम्मद सईद निवासी फरेंदा तिवारी और चालक समरेंद्र त्रिपाठी निवासी फरेनिया को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास 37670 भारतीय और 59340 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए हैं। वाहन को सीज कर आरोपियाें को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed