फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   48k looted

गोली मारकर 48 हजार की लूट

Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
48k looted
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी प्रमोद कुमार ने मौके का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
परतावल/महराजगंज। बैंक से रुपये निकालकर पत्नी के साथ साइकिल से घर लौट रहे युवक को कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नूरना टोला के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर 48 हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सिवान मुंशी निवासी 40 वर्षीय अक्षयवर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी प्रमोद कुमार और एएसपी हरगोंविद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


सिवान मुंशी निवासी अक्षयवर अपनी पत्नी मीना के साथ बुधवार को दोपहर साइकिल से भारतीय स्टेट बैंक शाखा हरपुर तिवारी से 48 हजार रुपये निकाल कर वापस घर जा रहा था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर भट्ठे से आगे मिर्जापुर नूरना टोला के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर तीन युवक आए और अक्षयवर की साइकिल के सामने अपनी बाइक रोक दी। अक्षयवर के साइकिल रोकते ही बाइक से दो युवक उतरे और अक्षयवर से रुपये की छीनाझपटी करने लगे।
विज्ञापन


अक्षयवर और उसकी पत्नी बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से अक्षयवर को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। गोली लगते ही अक्षयवर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसके 48 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मीना का शोर सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने 108 नंबर की एंबुलेंस से अक्षयबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।  घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी प्रमोद कुमार, एएसपी हरगोंविद, सीओ सदर राजाराम, कोतवाल घटना स्थल पर पहुंच गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed