{"_id":"5b14279d4f1c1ba76e8b5f5c","slug":"41528047517-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
300 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। क्षेत्र के मरचहवां गांव के पूरब चंदन नदी के पश्चिमी तटबंध पर नेपाल की तरफ जा रहे एक युवक के पास से पुलिस ने 300 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह 7 बजे मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी कोतवाल बृजनंदन सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी सुनील कुमार वर्मा अपने टीम के साथ मरचहवां गांव के पूरब स्थित चंदन नदी के पश्चिमी तट बंध पर पहुंचे। यहां नेपाल की तरफ जा रहे एक युवक को संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी जांच की गई तो 300 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी सोनौली वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर का रहने वाला बताया। कोतवाल बृजनंदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।