फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

Fri, 02 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत
शव - फोटो : amarujala

विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे छात्र की फरेंदा-कैम्पियरगंज जंगल में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने गोरखपुर-सोनौली हाइवे को जाम कर दिया। सूचना पार पहुंची पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद आवागमन शुरू हो सका।

फरेंदा कस्बे के शनिचरी ढाला निवासी अभिषेक मद्धेशिया (17) वृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब बाइक से गोरखपुर के एनडीए इंटर कालेज कौआबाग में कामर्स के इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहा था। अभी वह फरेंदा-कैम्पियरगंज जंगल में पहुंचा था, सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के मौत की सूचना फरेंदा में परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कैम्पियरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन वहां से लौटने के बाद छात्र के स्कूल पहुंचे। जहां पर स्कूल के प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था स्कूूल के लोगों ने छात्र को अकेले गोरखपुर बाइक से भेजा, जिससे उसकी मौत का जिम्मेदार स्कूल प्रशासन है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फरेंदा शनिचरी ढाला पर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पार एसडीएम आरबी सिंह और एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन हटे। एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed